- Hindi News
- National
- Shimla News One Thousand New Led Lights Will Be Installed In Shimla City Under Smart City
स्मार्ट सिटी के तहत शिमला शहर में लगेगी एक हजार नई एलईडी लाइटें
पहले लगी स्ट्रीट लाइटों के खराब होने से रात के समय लोगों को उठानी पड़ रही परेशानियां
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें भी कई दिनों से खराब पड़ी हैं। ऐसे में लोगो को रात के समय अंधेरी सड़कों से डर के साए में गुजरना पड़ रहा है। नगर निगम ने अब स्मार्ट सिटी के तहत पूरे शहर में एक हजार नई एलईडी लाइटें लगाए जाने की बात कही है। इस पर स्मार्ट सिटी के तहत 2 कराेड़ 60 लाख रूपए खर्च िकए जाएंगे। यह काम हिमउर्जा काे साैंपा जाएगा।
स्ट्रीट लाइटों के खराब रहने को लेकर नगर निगम प्रशासन के पास कई बार पार्षदों और लोगों द्वारा शिकायतें की गई हैं। लेकिन पार्षदों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती और यदि प्रशासन कर्मचारियों को लाइटों को ठीक करवाने के लिए भी भेजता भी है तो ठीक करवाने के दो दिन बाद लाइटें फिर से खराब हो जाती हैं। आईजीएमसी से संजाैली जाने वाली और सीएम रेजीडेंस से नवबहार जाने वाली सड़क पर अकसर स्ट्रीट लाइटें खराब रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा केल्टी को जाने वाली सड़क, भराड़ी और कुफ्टाधार को जाने वाली सड़क, जाखू क्षेत्र, टुटू, ढांडा, नवबहार और छोटा शिमला के कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। अब इन सभी खराब लाइटाें काे एलईडी लाइटाें में तबदील िकया जाना है। कई जगह से एेसी भी शिकायतें मिली है कि लाइटें लगाने के लिए पाेल खड़े कर दिए गए हैं लेकिन अभी तक लाइटें नहीं लगी है। ऐसे में नई लाइटों के लगने से लोगों को खासा लाभ मिलेगा।