- Hindi News
- National
- Shimla News Orphan Free India Theme Car Rally Reached Shimla After Traveling 480 Km
ऑर्फन फ्री इंडिया थीम: 480 किलाेमीटर का सफर तय कर शिमला पहुंची कार रैली
शिमला इनर व्हील क्लब ने किया भव्य स्वागत
इनर व्हील क्लब-308 ने इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संपूर्ण भारत वर्ष को अगले पांच सालों में ऑर्फन फ्री इंडिया (अनाथ मुक्त)ब नाने के लिए तेजस्वनी कैंपेन शुरू किया है। इस कैंपेन के तहत हरियाणा के पानीपत से महिला कार रैली का आयोजन किया गया। 5 मार्च से शुरू हुई रैली का समापन रविवार को शिमला में हुआ। शिमला, हरियाणा, देहरादून और परवाणू की चार महिलाओं मेघा बंसल, कांता कपूर, अपेक्षा गर्ग व सीमा कपूर ने रैली में हिस्सा लिया। इन चार महिलाओं ने पानीपत से जींद, करनाल, शाहबाद, मारकंडा, अंबाला, जीरकपुर, पंचकूला, सोलन और शिमला तक का 480 किमी का सफर पूरा किया। रैली के दौरान महिलाओं ने इन क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेजों के बच्चों को महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूक किया। साथ ही ओर्फ़न फ्री इंडिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिमला पहुंची कार रैली की सदस्यों का इनर व्हील क्लब शिमला की ओर से भव्य स्वागत किया गया। यहां स्कूली बच्चों ओर क्लब से जुड़ी महिलाओं ने उनका स्वागत किया। साथ ही उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। सीमा चोपड़ा जिला प्रबंधक इनर व्हील- 308 ने जानकारी दी कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण और ओर्फ़न फ्री इंडिया बनाने के संदेश को लेकर पांच मार्च से इनर व्हील क्लब की ओर से तेजस्विनी कैंपेन की शुरुआत की गई। इस कैंपेन के तहत मिशन ममता को भी प्रमोट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना हैै और समाज में पीड़ित और शोषित महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देना है।
महिला दिवस के अवसर पर इनर व्हील कल्ब द्वारा अायाेजित वुमन कार रैली शिमला पहुंची।