पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Out Of The Grip Of The Vicious Policeman Who Steals The Crash Barrier From Dharogra

धरोगड़ा से क्रैश बैरियर चुराने वाले शातिर पुलिस की पकड़ से बाहर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीआरईएफ के स्टोर से चोर उड़ा ले गए थे 6.90 लाख के क्रैश बैरियर

सुन्नी के जलोग एरिया में क्रैश बैरियर चोरी करने वाले अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। चोरी में करीब आधा दर्जन लोगों के शामिल होने की आशंका है। हालांकि चोरी में शामिल एक ट्रक को पकड़ लिया गया है। यह ट्रक बरोटीवाला पुलिस ने पकड़ा था। लेकिन चोरी करने वाला सरगना व अन्य लोग अभी भी फरार है।

चोरी की यह वारदात फरवरी माह में जीआरईएफ के धरोगड़ा स्थित स्टोर में हुई थी। चोर करीब 6.90 लाख के क्रैश बैरियर चोरी कर ले गए थे। इस बारे में जीआरईएफ के अधिकारियों की ओर से पुलिस चौकी जलोग में शिकायत दी गई। शिकायत में कहा गया कि रूटीन चैकिंग के दौरान स्टोर से कुछ डब्लयू-बीम क्रैश बैरियर गायब मिले। बताया जा रहा है कि क्रैश बैरियर एक ट्रक में चोरी कर ले गए थे। धरोगड़ा से क्रैश बैरियर वाला माजदा ट्रक बरोटीवाला पहुंच गया था, जहां पुलिस ने ट्रक की चैकिंग के दौरान ये बरामद किए। चोर इन क्रैश बैरियर को एक फैक्ट्री में ले जा रहे था,जहां इनको बेचने की पूरी तैयारी थी। लेकिन स्थानीय पुलिस ने इनको धर लिया। बताया जा रहा है कि बरोटीवाला में कुछ पाइपें चोरी हो गई थीं जिनको पकड़ने के लिए पुलिस गाडियों की चैकिंग कर रही थी और इसी दौरान धरोगड़ा से चोरी किए गए क्रैश बैरियर वाली गाड़ी भी उनके हाथ लगी। चोरी किए गए क्रैश बैरियर की कीमत 6.90 लाख रुपए आंकी गई। इस मामले में पुलिस ने परवाणु के एक ट्रक ड्राइवर अभय कुमार को गिरफ्तार किया था। ट्रक ड्राइवर ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि चोरी करने में करीब आधा दर्जन लोग शामिल थे और इन लोगों ने ट्रक को किराये पर लिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया था जो कि बाद में जमानत पर छूट गया। इस मामले में पुलिस को अब उन चोरों की तलाश है जिन्होंने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक चोरी करने वालों का सुराग उनके हाथ लग गया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...