पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पाक: बच्चों को बचाने के लिए निर्भया की तरह जैनब कानून बना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस्लामाबाद| पूरी दुनिया को हिला देने वाले जैनब हत्याकांड के करीब दो साल बाद पाक संसद ने बच्चों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार के खिलाफ कानून पारित किया है। इस कानून को सात साल की मासूम जैनब अंसारी के नाम पर जैनब अलर्ट, रिस्पांस एंड रिकवरी बिल नाम दिया गया है। 2018 में जैनब के साथ रेप करके उनकी हत्या कर दी गई थी। भारत के निर्भया कानून जैसा है। इसके तहत एक एजेंसी बनाई जाएगी जो और ज्यादा तेजी से बच्चों के लापता होने के मामले में कार्रवाई करेगी। इस विधेयक को पहले ही संसद के ऊपरी सदन से पारित कर दिया गया है। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद यह कानून बन जाएगा। जैनब दुष्कर्म केस में दोषी इमरान अली (24 साल) को वर्ष 2018 में फांसी दे दी गई थी।
खबरें और भी हैं...