- Hindi News
- National
- Shimla News Parking Of 250 Trains Being Built In Kasumpti Will Be Ready By October
कसुम्पटी में बन रही 250 गाड़ियों की पार्किंग, अक्टूबर तक हो जाएगी तैयार
नगर निगम के कसुम्प्टी वार्ड की जीवणू कालाेनी में लाेगाें काे जल्द ही पार्किंग की सुविधा मिल जाएगी। करीब एक कराेड़ की लागत से यहां वार्ड की सबसे बड़ी पार्किंग का िनर्माण कार्य चल रहा है जिसे अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उसके बाद यह पार्किंग जनता काे समर्पित कर दी जाएगी। इस पार्किंग से करीब दाे से अढ़ाई हजार अाबादी वाले पूरे एरिया काे गाड़ियां पार्क करने की सुविधा मिल जाएगी। इस गाड़ी की कैपेसटी 200 से 250 गाड़ियाें की है। स्थानीय पार्षद राकेश चाैहान अाैर स्थानीय लाेगाें ने यह भी डिमांड उठाई है कि इस पार्किंग के साथ लगती खाली जमीन काे भी इस पार्किंग में क्लब किया जाए ताकि पार्किंग एरिया बढ़ जाएगा। बीते कुछ दिनाें पहले भी पार्षद ने स्थानीय लाेगाें के साथ मिलकर नगर निगम अायुक्त पंकज राय काे ज्ञापन साैंपा था उस समय अायुक्त ने एेसा करने का अाश्वासन भी दिया था अब दाेबारा से यह मांग की जा रही है। स्थानीय पार्षद का कहना है कि उनके वार्ड में बनने वाली यह पहली बड़ी पार्किंग है अाैर इसमें कुछ फंड अब स्मार्ट सिटी से भी वहन िकया जाना है। खाली जमीन भी एमसी के नाम ही है अाैर इसे इसी पार्किंग में अगर नगर निगम क्लब कर देता है ताे इससे स्थानीय लाेगाें काे बड़ी राहत मिल जाएगी।
जीवणू कॉलाेनी में अम्रुत मिशन से बन रही पार्किंग, जिसका काम अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। वार्ड के लोगों को सुविधा मिलेगी।