पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Pcc President Rathore Will Take Stock Of The Preparations Of The Government And Health Department

सरकार व स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लेंगे पीसीसी अध्यक्ष राठाैर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश में संभावित बढ़ते कोरोना वायरस से निपटने की सरकार अाैर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियाें का जायजा लेने के लिए पीसीसी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर शिमला शहर के सभी अस्पतालों के दौरा करेंगे। वह साेमवार काे शहर के अस्पतालाें में जा कर इस महामारी के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लेगे। पार्टी के अन्य नेता जिला स्तर पर अस्पतालों का जायजा लेंगे। पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठाैर ने कहा िक वह इस गंभीर महामारी के प्रति चिंतित है। राठौर ने कहा है कि कांग्रेस इस महामारी से निपटने अाैर जनहित में सरकार के किसी भी फैसले के साथ खड़ी है। राठाैर ने 31 मार्च तक स्कूलाें अाैर शैक्षणिक संस्थानाें काे बंद किए जाने के सरकार के फैसले का स्वागत िकया अाैर कहा िक एेसें मामलाें में राजनीति नहीं हाे इसके लिए वह सरकार के साथ खड़े है। राठाैर ने कहा िक विपक्ष के नाते उनका दायित्व भी बनता है कि वह सरकार काे इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए सचेत करे इसके लिए कांग्रेस इस स्थिति से निपटने के लिए दबाव बना रही है। राठाैर ने माना की सरकार में इस मामले काे लेकर गंभीरता की कमी है। प्रदेश के प्रवेश द्वार पर, रेलवे, एयरपाेर्ट अाैर बस स्टैंड में लाेगाें की स्क्रिनिंग नहीं की जा रही है। राठाैर ने खेद जताते हुए कहा िक जब उन्हाेंने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक से इस बीमारी से निपटने की तैयारियाें काे लेकर बात करनी चाहिए ताे उनसे किसी कारण वश बात नहीं हाे सकी अाैर उन्हाेंने भी बाद में वापिस बात करने की जहमत नहीं उठाई। इसे उन्हाेनंे निदेशक द्वारा गैर जिम्मेदार रवैया करार दिया। राठाैर ने कहा यह उनका हक है कि वह इस संबंध में तैयारियाें की जानकारी ले। राठाैर ने सरकार से मांग की है कि वह बाजारा में सेनेटाइजर, मास्क अाैर दवाईयाें की कीमताें पर नियंत्रण रखे।

कमेटी शीघ्र नई कार्यकारिणी का गठन करेगी

राज्यसभा सांसद के लिए प्रत्याशी न दिए जाने पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए राठाैर ने कहा िक लाेकतांत्रिक पंरपरा के लिए कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए अपना प्रत्याशी नहीं दिया। सतपाल सिंह सत्ती अाैर महेंद्र पांडे काे राज्यसभा सांसद न बनाए जाने पर राठाैर ने उनके प्रति अपनी पूरी सहानुभूति जताई अाैर कहा िक उनके साथ कहीं न कहीं अन्याय हुअा है। रााठाैर ने इसे भाजपा का अंदरुनी मामला बताया। एक अन्य सवाल के जवाब में राठाैर ने कहा िक प्रदेश कांग्रेस कमेटी शीघ्र पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन करेगी। उन्हाेंने बताया िक अप्रैल में ब्लाक अाैर बूथ स्तर की कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। राठाैर ने पार्टी छाेड कर जाने वाले नेताअाें काे लेकर पूछे गए सवाल का जवाब में कहा िक एेसे लाेग महत्वकांक्षी हाेते है अाैर वह अपने स्वार्थ के लिए पार्टी काे छाेड़ कर जा रहे है।

वापिस बात करने की जहमत नहीं उठाई। इसे उन्हाेनंे निदेशक द्वारा गैर जिम्मेदार रवैया करार दिया। राठाैर ने कहा यह उनका हक है कि वह इस संबंध में तैयारियाें की जानकारी ले। राठाैर ने सरकार से मांग की है कि वह बाजारा में सेनेटाइजर, मास्क अाैर दवाईयाें की कीमताें पर नियंत्रण रखे।

घर भेजे सारे स्टूडेंट्स, रजिस्ट्रार का इंटरव्यू भी किया स्थगित

हमीरपुर |तमाम शिक्षण संस्थानों को बंद करने के राज्य सरकार के फरमान के बाद यहां स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने भी संस्थान को बंद कर दिया है। इस सिलसिले में संस्थान के कैंपस में स्थित हॉस्टल को भी खाली करने का फरमान जारी कर दिया है। जो स्टूडेंट्स अलग अलग हॉस्टल्स में रह रहे हैं, उन्हें भी हॉस्टल खाली करने के आदेश जारी कर दिए हैं। संस्थान ने इसके लिए 17 मार्च तक स्टूडेंट्स को हॉस्टल खाली करने का वक्त दिया है। संस्थान प्रशासन ने यह भी कहा है कि स्टूडेंट्स सीधे घर जाएं, और अगले आदेशों तक इंतजार करें। उधर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने रजिस्ट्रार पद के लिए दिल्ली में तय किए गए इंटरव्यू को भी फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह इंटरव्यू आईआईटी दिल्ली में शनिवार को ही होना था। लेकिन ऐन मौके पर नोटिस जारी करके संस्थान के डायरेक्टर विनोद यादव ने इसे स्थगित करने के पीछे कोरेना वायरस ही वजह बताई है। काबिले गौर है कि लंबे समय की इंतजार के बाद स्थाई रजिस्ट्रार के लिए यह इंटरव्यू 14 मार्च को रखा गया था। जिसमें 9 उम्मीदवारों को बुलाया गया था।

खबरें और भी हैं...