पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्राम सभाओं में लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किन्नौर जिला में अब तक कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है बावजूद इस के डीसी किन्नौर ने एडवाइजरी जारी करते हुए पूरे जिला में कोरोना वायरस के प्रति लोगो को जागरूक कर रही है। महिला दिवस पर सभी पंचायतों में महिला ग्राम सभाओं के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक किया गया। विशेष जनसभा में स्वास्थ्य विभाग का कार्यकर्ता पंचायतों में जा कर लोगो को कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव व रोकथाम बारे जानकारी दी गई।

उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा विभाग को भी निर्देश दिया गया है कि सभी स्कूलों में मॉर्निंग एसेंबली मे छात्रों को कोरोना वायरस के बारे जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरी तैयारी की है। चिकित्सक,पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए पूरी किट उपलब्ध है। विभाग के पास जरूरत के मुताबिक मास्क भी उपलब्ध है।

कोरोना वायरस के निपटने के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है तथा वहां एक वेंटिलेटर स्थापित किया गया है व जल्द ही दो अतिरिक्त वेंटिलेटर स्थापित किया जाएगा। उपायुक्त किन्नौर ने कहा कि पर्यटन सीजन में विदेशी पर्यटकों के किन्नौर आने पर पर्यटकों के चेकिंग के साथ निगरानी रखी जा रही है ताकि कोरोना वायरस के लक्षण न हो। उन्होंने कहा कि नेपालियों को नेपाल सीमा ओर चेकिंग की जा रही है। अभी तक कोरोना वायरस बारे ऐसी कोई सूचना नही है। प्रशासन संदिग्ध मरीज की सूचना मिलते ही जांच के लिए पूरी तैयार है।

खबरें और भी हैं...