पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Pg College Hamirpur39s Management Rejuvenated Facilities Will Be Mobilized

पीजी कॉलेज हमीरपुर के कायाकल्प को तैयार हुआ प्रबंधन, जुटाई जाएंगी सुविधाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हमीरपुर |अणु स्थित पीजी कॉलेज हमीरपुर के कायाकल्प को कॉलेज प्रबंधन तैयार हो गया है। लाखों खर्च करके नेक की टीम आने से पहले कई तरह की सुविधाएं जुटाने को धरातल पर कार्य शुरू हो गया है। प्रिंसिपल डॉ. अंजू वत्ता सहगल कॉलेज के टीचरों सहित स्टूडेंट्स को भी क्लास वाइज जाकर जागरुक कर चुकी हैं। इस वक्त उनका फोकस पूरी तरह से कॉलेज के लिए ए-ग्रेड लेना है। काबिलेगौर है कि कॉलेज भवन के कायाकल्प पर ही करीब 26 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इस राशि को खर्च करने की मंजूरी के लिए प्रिंसिपल ने फाइल तैयार करके शिक्षा निदेशक को भेज दी है। हालांकि यह पैसा कॉलेज का अपना ही है, लेकिन इसे खर्च करने की मंजूरी डायरेक्टर से लेना जरुरी है, जो शीघ्र मिल जाएगी। इसी राशि से कॉलेज के पूरे भवन में रंग रोगन भी होगा। कॉलेज प्रबंधन ने दो बड़े हाल वाले कमरों सहित गैलरी को गिराया है। अब यहां से कॉलेज लाइब्रेरी के लिए सीधा रास्ता बना दिया गया है।
खबरें और भी हैं...