गंज बाजार में सड़क में गड्ढे ही गड्ढे, चलना हुअा मुश्किल
_photocaption_शिमला| शहर के मुख्य गंज बाजार का अाम रास्ता लाेगाें काे पैदल चलने के लायक नहीं है। रास्ते की खस्ताहालत से अाम लाेग परेशान हैं। बारिश के चलते सारा पानी यहां पड़े गड्ढों में भरा रहता है अाैर लाेगाें काे अाने-जाने में दिक्कत हाेती है। यही नहीं गंदगी भी नालियाें में पड़ी रहती है। राम बाजार के तहत यह वार्ड अाता है अाैर शिमला व्यापार मंडल के अधिकतर काराेबारियाें की दुकानें भी गंज बाजार में है उसके बाद भी इस रास्ते काे ठीक करवाने की जहमत नहीं उठाई जा रही।*photocaption*