- Hindi News
- National
- Shimla News Police Advisory Do Not Force Anyone To Color Otherwise The Case Will Be Registered
पुलिस की एडवाइजरी, किसी को जबरदस्ती रंग न लगाएं, नहीं तो केस होगा दर्ज
अाज अापकाे हाेली संभल कर खेलनी हाेगी। न ताे जबरदस्ती किसी पर रंग लगा सकेंगे अाैर न ही शराब पीकर हाेली मना सकेंगे। शिमला पुलिस की अाेर से इस बारे में एडवाइजरी जारी की गई है। शिमला पुलिस ने हुड़दंगियों को काबू करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अगर अाज होली वाले दिन शराब पीकर या अन्य नशा करके हुड़दंग फैलता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हुड़दंगियों पर रोक लगाने के लिए एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने सभी पुलिस जवानों को निर्देश दिए हैं बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर होली वाले दिन विशेष सावधानी बरतें, ताकि आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े। हुड़दंगियों के कारण आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति जबरदस्ती किसी पर सूखा या गीला रंग डालता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अस्पतालों के आसपास लाउड स्पीकरों का प्रयोग प्रतिंबंधित होगा। इसका उलंघन करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
बाइक पर चल रहे हैं ताे हेलमेट, गाड़ी में हैं ताे सीट बेल्ट जरूर लगाएं पुलिस का कहना है कि बाइक चालक व उसके साथ बैठे दूसरे व्यक्ति दोनों को हेलमेट पहना जरूरी है। हैलमेट न पहनने अाैर ट्रिपलिंग करने पर चालान काटा जाएगा। वर्दी पहने हुए किसी भी कर्मचारी पर अगर आप रंग डालते हैं तो आप पर नियमों को खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। चाहे व स्कूल छात्र हो या फिर सरकार कर्मचारी हो। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि होली के नाम पर किसी से भी पैसे न मांगे। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उस पर आईपीसी की धारा 384 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने अस्पतालों के आसपास भी शांति बनाए रखने की अपील की है।
बस स्टैंड अाैर रेलवे स्टेशन पर हाेगा विशेष फाेकस पुलिस का कहना है कि रेलवे स्टेशन हो या फिर बस स्टैंड कहीं भी यात्रियों के साथ जबरदस्ती होली नहीं खेलने दी जाएगी और किसी को भी जबरदस्ती रंग नहीं लगाने दिया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं अाैर लड़कियों को जबरदस्ती रंग लगाने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। पुलिस के जवानों को हिदायत दी गई है, किसी भी हुड़दंगी को वाहनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को वाहन रुकवाकर रंग न डालने दे, अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई हाे।
शिमला में सोमवार को कुछ लोगों ने होली की प्री सेलिब्रेशन की। रिज पर भी युवाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी तो कई युवा रंग लगाकर सेल्फी लेते भी दिखे।