पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्रैश बैरियर चोरी के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला| जलोग के बाग क्षेत्र से क्रैश बैरियर चोरी करने के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को चोरी में शामिल कुछ लोगों का सुराग लग गया है। हालांकि ये लोग कहां से हैं, इस बारे में पुलिस कुछ नहीं बता रही। लेकिन पुलिस ने चोरी में शामिल कुछ लोगों के बारे में पुख्ता जानकारी जुटा ली है। इन लोगों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ का पूरा प्रयास कर रही है। चोरी की यह वारदात फरवरी माह में बाग क्षेत्र में जीआरईएफ के स्टोर में हुई थी। चोर करीब 6.90 लाख के क्रैश बैरियर चोरी कर ले गए। हालांकि चोरी किए गए ट्रक को बरोटीवाला में स्थानीय पुलिस ने पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस ने परवाणु के एक ट्रक ड्राइवर अभय कुमार को गिरफ्तार किया था।
खबरें और भी हैं...