कुफ्टाधार में बिजली कट से लाेग परेशान
शहर के मिडल कुफ्टाधार में बिजली के कट लगने से लाेग परेशान हाे रहे है। लोगों का कहना है कि मिडल कुफ्टाधार में बिजली के ट्रांसफार्मर के खराब हाेने से दिक्कतें बढ़ गई है। हाल ही में मिडल कुफ्टाधार में बिजली के ट्रांसफार्मर और अन्य मरम्मत कार्य काे किया गया था। बिजली बोर्ड ने दावा किया था कि यहां के लोगों को अब बिजली की कोई समस्या नहीं आएगी, लेकिन शनिवार को हुई बारिश और तुफान के कारण यहां का ट्रांसफार्मर फिर खराब हाे गया। मिडल कुफ्टाधार के लोगों ने कई बार सीएम हेल्प लाइन और बिजली बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत की है, लेकिन यहां की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले चार दिनों से क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है लेकिन इसका भी कोई हल नहीं किया गया। वहीं, बिजली बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को बारिश के कारण ट्रांसफार्मर जल गया था जिसके कारण क्षेत्र में बिजली कट से लोगों को परेशान होना पड़ा।
लोअर टुटू सहित शहर के अन्य इलाके में भी लो वोल्टेज की समस्या: शहर के लोअर टुटू में काफी समय से बिजली की समस्या आ रही है लोगों ने सीएम हेल्प लाइन से भी उ मीद छोड दी है। लोअर टुटू में पिछले काफी समय से लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों को परेशान कर रखा है लोगों की मांग पर भी लोगों की समस्या का हल नहीं किया जा रहा है। वहीं शहर के संजौली, भराड़ी, कृष्णा नगर, खलीणी, ऑकलैंड टनल, कल्सटन और अन्य क्षेत्राें में भी पूरा दिन बिजली की आंख मिचोली चलती रही।