प्रियंका वाड्रा शिमला में मनाएंगी होली
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा रविवार को शिमला के छराबड़ा पहुंची। सूत्रों के मुताबिक वह देर शाम सड़क मार्ग से यहां पहुंची हैं। छराबड़ी में उन्होंने घर बनाया है और इस बार वे होली मनाने शिमला पहुंची हैं। प्रियंका वाड्रा ने घर के पास सेब और अन्य फलों के पौधे भी लगा रखे हैं। प्रियंका वाड्रा ने कुछ समय पहले ही अपने नए घर में यहां प्रवेश किया है। पहाड़ी शैली में उन्होंने यहां पर घर बनाया है। इससे पहले दिवाली और नवरात्र पर भी प्रियंका वाड्रा यहां अा चुकी हैं। घर के निर्माण कार्य को देखने के लिए पूर्व में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका के भाई राहुल गांधी भी आ चुके हैं।