पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Public Relations Society Of India Shimla Chapter Discussed The Activities Of The Year

पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया शिमला चैप्टर की बैठक में वर्ष भर की गतिविधियाें पर हुई चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला|पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया शिमला चैप्टर की बैठक शनिवार काे हुई ।बैठक में गत वर्ष आयोजित की गई गतिविधियों जिनमें राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस शामिल है, इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की गई ।बैठक में चैप्टर के आर्थिक विवरण को भी आम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। शिमला चैप्टर के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया की कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए व्यापक रूप से चैप्टर द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया है। क्योंकि इस महामारी को लेकर अधिक भ्रांतियां चल रही है ,जिससे समाज में जनमानस में भय पैदा हो रहा है। ऐसी स्थिति में जनता को सही जानकारी देना और इस बीमारी से बचने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों की जानकारी दी जाएगी। बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक तीन माह बाद शिमला चैप्टर गतिविधि आयोजित करेगा। यह निर्णय भी लिया गया की पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के साथ शैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए शिमला चैप्टर सहभागिता बढ़ाएगा।
खबरें और भी हैं...