पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Rain And Snowfall Again Increase Cold In The State Warning Of Heavy Rain Even Today

बारिश-बर्फबारी से प्रदेश में फिर बढ़ी ठंड, आज भी भारी बारिश की चेतावनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला| बारिश-बर्फबारी की वजह से प्रदेश एक बार फिर शीत लहर की चपेट में अा गया है। शिमला जिले समेत प्रदेश की ऊंची चाेटियाें पर रुक रुक कर बर्फबारी जारी है। इससे अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी का अधिकतम तापमान 5 डिग्री लुढ़ककर 11.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शिमला जिला के नारकंडा, खड्डा पत्थर, कुफरी, राेहडू में हल्की बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण केलंग का न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग ने दस जिलाें हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, सोलन, शिमला, मंडी, सिरमौर, कुल्लू और चंबा के लिए भारी बारिश, बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
खबरें और भी हैं...