- Hindi News
- National
- Shimla News Rain In Shimla Day Temperature Dropped By 5 Degree To 116 Degree
शिमला में बारिश, दिन का तापमान 5 डिग्री गिरकर पहुंचा 11.6 डिग्री तक
शिमला | शिमला में बुधवार को हल्की बारिश हुई। दोपह रबाद हुई इस बारिश के बाद शहर के तापमान में गिरावट देखी गई है। बुधवार को शिमला के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को जहां शिमला में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को यह गिरकर 11.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बारिश और मौसम के इस मिजाज से ठंड बढ़ गई है। इससे लोगों को एक बार फिर से गर्म कपड़े डालने पड़ रहे हैं।