पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राेटरी क्लब ने 57 स्कूलाें के बच्चाें काे िकया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोटरी क्लब शिमला ने शुक्रवार काे 57 स्कूलों का दौरा किया। इसमें दो रोटेरियन की छह टीमें स्कूलों में कोराेना वायरस के संचरण की संभावना को कम करने के लिए बच्चाें काे जागरूक करने का काम कर रही है। इसमें बच्चाे काे बताया गया कि स्स् की प्रत्येक कक्षा में वायरस को रोकने और फैलाने पर बच्चों काे अवेयर रहना चाहिए।

नियमित अंतराल पर बच्चों और शिक्षकों के हाथ धोने और साफ करने के लिए पांच हैंडवॉश (सेवलोन 500 मिली) दिए गए। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए नियमित रूप से अपने हाथ धोने की आदत को वायरस के प्रसार को रोकने के बारे में भी बताया गया।

ढली स्कूल में कोरोना को लेकर किया जागरूक

समय रहते लक्षणों का पता चल जाए और सावधानियां बरती जाएं तो कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। साफ-सफाई रखने से इस वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। यह जानकारी आईजीएमसी से आई कम्यूनिटी सेंटर की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढली में दी। इस वायरस को लेकर लोगों में पनप रही भ्रांतियों और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह देते हुए टीम ने छात्रों को सावधानी अपनाने की सलाह दी। आईजीएमसी की टीम ने बच्चों को भीड़भाड़ और गंदगी वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को अपनी और अपने आसपास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया साथ ही बच्चों को सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोने और व्यक्तिगत सफाई रखने की जानकारी दी। कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्ष्ण और उपाय बताते हुए उन्होंने कहा कि हल्का जुखाम या खांसी जैसे साधारण लक्षणों के दिखाई देने पर जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें और किसी दूसरे में ऐसे लक्षण नजर आने पर उस व्यक्ति से उचित दूरी बनाएं रखें।

सेंटर की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढली में दी। इस वायरस को लेकर लोगों में पनप रही भ्रांतियों और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह देते हुए टीम ने छात्रों को सावधानी अपनाने की सलाह दी। आईजीएमसी की टीम ने बच्चों को भीड़भाड़ और गंदगी वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को अपनी और अपने आसपास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया साथ ही बच्चों को सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोने और व्यक्तिगत सफाई रखने की जानकारी दी। कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्ष्ण और उपाय बताते हुए उन्होंने कहा कि हल्का जुखाम या खांसी जैसे साधारण लक्षणों के दिखाई देने पर जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें और किसी दूसरे में ऐसे लक्षण नजर आने पर उस व्यक्ति से उचित दूरी बनाएं रखें।

रोटरी क्लब के सदस्यों ने छह टीम बनाकर शुक्रवार को स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक किया।
खबरें और भी हैं...