पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्राम सभाओं में महिलाओं की दशा पर चिंतन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ठियोग | विश्व महिला दिवस पर ठियोग विकास खंड की पंचायतों में रविवार को महिलाओं के लिए समर्पित विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं और उनके समाधान का आग्रह प्रशासन से किया। ठियोग के एसडीएम केके शर्मा दूरदराज की पंचायत धार कंदरू में आयोजित ग्राम सभा में शामिल हुए। उन्होंने महिलाओं को उनके कल्याण के लिए जारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं की विभिन्न समस्याओं को सुना व उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर स्वयंसेवी संस्था संभव की संचालक आशा कंवर, पंचायत की महिला प्रधान व उपप्रधान नरेश ठाकुर भी उपस्थित रहे। आशा कंवर ने भी महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी भी दी।

विकास खंड की सबसे बड़ी पंचायतों में से एक बणी पंचायत की ग्राम सभा प्रधान राजेन्द्र झीना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न गावों से आई महिलाओं ने बैठक में जल शक्ति विभाग के एसडीओ रविकांत शर्मा के समक्ष पेयजल की समस्या रखी व उसका समाधान करने की मांग की। केलवी पंचायत में भी किया जागरूक- ग्राम पंचायत केलवी के प्रधान व जिला भाजपा महासचिव कमलेश शर्मा ने बताया कि रविवार को महिला ग्राम सभा में महिलाओं की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई व महिलाओं से जुड़ी सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
खबरें और भी हैं...