पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Reckong Peo News Rekong Peo College Team Finished First In Women39s Tug Of War

रिकांगपिओ कॉलेज की टीम महिला रस्साकशी में रही फर्स्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेहरू युवा केन्द्र किन्नौर द्वारा भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महिला मंडलों, युवक मण्डलों और शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आईटीबीपी कमाण्डेंट सुनील कुमार ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल प्रतिस्पर्धा आपसी भाई-चारे को बढ़ावा देने में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि खेल
मनुष्य को मानसिक अौर शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

इस दौरान पुरुषों के लिए वालीबाल तथा रस्सा कस्सी और महिलाओं के लिए कुर्सी रेस व रस्सा कस्सी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं के रस्सा कशी प्रतियोगिता में राजकीय ठाकुर सेन नेगी महाविद्यालय रिकांगपिओ की छात्राओं ने प्रथम और महिला मंडल चगांव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला कुर्सी रेस प्रतियोगिता में शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान की ईशिता ने प्रथम व मोनिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के वालीबॉल प्रतियोगिता में एसआरएससी युवक मंडल कोठी प्रथम और आईटीबीपी द्वितीय स्थान पर रहे। नेहरू युवा केन्द्र की समन्वयक प्रियंका ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है।

खबरें और भी हैं...