पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Thiyog News Relief From Sunshine On Sunday Morning Cold Raging Again After Noon

रविवार सुबह धूप से मिली राहत दोपहर बाद फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र में पिछले चार दिनों से मौसम की खराबी के कारण कड़कड़ाती ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार सुबह कुछ घंटे सूर्यदेव के दर्शन हुए लेकिन दोपहर बाद फिर से आसमान पर घने बादलों के छाने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। बेहद ठंडा मौसम होने और तेज हवाओं के कारण पिछले चार दिनों से ठियोग में किसान बागवान अपने काम नहीं कर पा रहे हैं।

उधर शनिवार सुबह हुई बर्फबारी के बाद शनिवार शाम को भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात हुआ। हालांकि रविवार को सभी सड़कों पर यातायात समान्य हो गया है लेकिन ठंड का असर सभी प्रकार के कारोबार पर पड़ रहा है। उधर सोमवार से फिर बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और पेपर देने वाले विद्यार्थी ठंड के चलते एकाग्रता से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...