- Hindi News
- National
- Shimla News Repair Work Completed But Water Will Be Available In The City For Two Days Very Rarely
रिपेयर का काम पूरा लेकिन दो दिन शहर में पानी मिलेगा बहुत ही कम
10 से 15 मिनट बढ़ाया सप्लाई का शेड्यूल
शहर में भेकल्टी के पास टूटी पाइपलाइन काे ठीक करने का पूरा कर लिया गया है लेकिन शिमला शहर में िगरी से पिछले 72 घंटे से पानी की सप्लाई ठप है। कर्मचारी पिछले दाे दिन से लगातार काम मे डटे रहे अाैर लगातार काम की माॅनिटरिंग भी करते रहे। अब काम पूरा ताे कर लिया गया है लेकिन टैंक में पानी जमा हाेने में अभी समय लगेगा। एेसे में दाे दिन तक शहर में पेयजल संकट अाैर सताएगा। हाेली के दिन भी लाेगाें काे पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। बुधवार काे नगर निगम की िगरी परियाेजना से सप्लाई का अांकड़ा शून्य रहा। नगर निगम की यह दूारी बड़ी पेयजल परियाेजना है लेकिन यहां पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप रही। एेसे में शहर में पानी की सप्लाई का दाराेमदार अन्य पेयजल परियाेजना पर ही है। िगरी से शिमला शहर काे 17 से 18 एमएलडी तक पानी की सप्लाई हाेती है लेकिन तीन दिनाें से सप्लाई पूरी तरह से ठप है। एक एमएमलडी में 10 लाख लीटर पानी होता है।
पानी की किल्लत काे देखते हुए शहर में सप्लाई का शेडयूल भी 10 से 15 मिनट बढ़ा दिया गया है। वहीं सप्लाई का शेडयूल भी बदला गया है। शहर में तीसरे दिन पानी की सप्लाई दी जा रही है। जब तक शहर में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं हाे जाती तब तक शहर में यह दिक्कत रहेगी। कंपनी के अधिकारियाें काे कहना है कि भेकल्टी के पास पाइपलाइन ताे जाेड़ दी गई है लेकिन एकदम से सप्लाई उठाई नहीं जा सकती इससे मशीनरी पर भी लाेड पड़ता है एेसे में दाे दिन तक शहर में पानी की किल्लत अाैर रहेगी। कंपनी के एमडी विजय गुप्ता ने शहर की अाम जनता से अपील की है कि जब तक सभी पेयजल संकट में पानी पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हाे जाता अाैर टैंक पूरी तरह से नहीं भर जाते तब तक लाेग जितना हाे सके कम मात्रा में ही पानी यूज करे। इसके साथ ही उपभाेक्ता नगर निगम के 1916 नंबर पर भी शिकायत कर सकते हैं।
गिरी से मिलता है एक करोड़ 80 लाख लीटर पानी
{कल यहां होगी सप्लाई ढली बाजार, सब्जी मंडी, ढली टनल, टाॅलैंड एचबी कॉलाेनी, टूटीकंडी, चक्कर, समरहिल, टुटू और बालूगंज, फिंगास्क, कैथू, मालराेड, केलिफन इस्टेट, केएनएच हाईकाेर्ट, बैम्लाेई, जाखू, यूएस क्लब, न्यू शिमला, शकराला, विकासनगर, देवनगर शिव नगर एरिया में पानी की सप्लाई दी जाएगी।
{अाज यहां अाएगा पानी मालराेड, कृष्णानगर, लाेअर बाजार, राम बाजार, लालपानी, फागली, नाभा, इंजनघर, लक्ष्मीनारायण भवन, शिवालिक भवन, अप्पर सिमिट्री, सिमिट्री गेट, भट्टाकुफर, हिमुडा कॉलाेनी, शनान, छेटा शिमला, राजभवन, मजीठा हाउस, खलीणी, स्ट्राबरी िहल्स, परिमहल, कसुम्पटी, फलावरडेल, मल्याणा, लक्कड़बाजार, भराड़ी, कलेस्टन,न्यू शिमला सेक्टर1 से 6, कंगनाधार, विजयनगर, पंथाघाटी, सरगीण, चौड़ा मैदान, अनाडेल और घोड़ा चौकी।
_photocaption_भेकल्टी के पास कंपनी के कर्मचारी पाइपलाइन को ठीक करने में जुटे हैं।*photocaption*