पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट आई नेगेटिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद हिमाचलवासियों ने राहत की सांस ली है। वीरवार को राज्य के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में गला खराब, खांसी और बुखार की शिकायत के चलते एक मरीज आया था। यह कुछ दिन पहले हांगकांग से लौटा था। इस रोगी के दूसरे देश से आने के बाद एहतियातन आईजीएमसी अस्पताल प्रशासन ने कोरोना वायरस का टेस्ट करवाया था। इसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने रिपोर्ट नेगेटिव आने की पुष्टि की है। मरीज को अस्पताल से छुट्‌टी दे दी है।
खबरें और भी हैं...