- Hindi News
- National
- Shimla News Rights Should Be Given To The Women Of Development Block Basantpur
विकासखंड बसंतपुर महिलाअाें काे बताए अधिकार
नेहरू युवा केंद्र विकासखंड बसंतपुर में कार्यक्रम करवाए गए। यह ग्राम पंचायत घैणी, महिला मंडल जुडलू (पंचायत चनावग), महिला मंडल शरोग व ग्राम पंचायत मझीवड़ जहां महिला मंडल गड़काहन, खलावल, सरैल ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ग्राम पंचायत में मुख्य अतिथि आशा शर्मा, जलशक्ति विभाग से सहायक अभियंता रमेश भाटिया, पंचायत प्रधान प्रेम राज, नेहरू युवा केन्द्र से राष्ट्रीय युवा स्वंय सेवी अंजली शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में महिला मंडल प्रधान आशा शर्मा, कंचन लता, मीना भी उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में 80 महिलाअाें ने भाग लिया। इस दाैरान महिला सशक्तिकरण पर विचार विमर्श, जागरुकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम व महिलाओं की योग्यता व सहयोग के लिए उन्हें समानित भी किया गया।
नेहरू युवा केंद्र विकासखंड बसंतपुर में कार्यक्रम पेश करती महिलाएं।