- Hindi News
- National
- Shimla News Roorkee Lattery Team Will Come To The Report In 10 Days Taking Soil Of One Layer Of Land Then Will Be Tender Of Sunken Ridge
जमीन की एक लेयर की मिट्टी लेकर रुड़की लाैटी टीम 10 दिन में अाएगी रिपाेर्ट, फिर होंगे धंसते रिज के टेंडर
रिज काे बचाने के लिए अब पीडब्ल्यूडी काे सात से अाठ दिनाें में रिपाेर्ट मिल जाएगी। उसके बाद तुरंत विभाग उस पर काम शुरू कर देगा। साेमवार काे अाईअाईटी रुड़की की टीम मिट्टी के सैंपल लेने के बाद वापस चली गई। इसमे मिट्टी के सतह से एक परत के सैंपल लिए गए हैं जिसकी रिपाेर्ट का विभाग काे इंतजार है।
पीडब्ल्यूडी ने रिज को बचाने के लिए होने वाले काम की 8 करोड़ की एस्टीमेटेड कॉस्ट का बजट मांगा था। अब स्मार्ट सिटी से ये पैसा वहन िकया जाना है। रिज की हालत देखी जाए ताे तुरंत इसकी मरम्मत की जरूरत है। बारिश का सारा पानी इन बड़ी-बड़ी दरारों में लगातार रिसता रहता है जिस कारण इसका बेस और भी कमजोर हो रहा है। इस हिस्से के साथ लगती रेलिंग अब एक ओर लटक गई है। बचाव कार्य जल्द शुरू नहीं हुअा तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एक्पर्ट की मानें ताे इसके लिए अब पक्का बेसमेंट खड़ा स्थानीय समाधान िकया जाना है।
साल 2011 से धंस रहा रिज का यह हिस्सा रिज का ये हिस्सा 2011 से लगातार धंस रहा है। हर बार इस हिस्से की सीमेंट से लीपापोती कर इसे बचाने की नाकाम कोशिशें होती रहीं। लेकिन फिर भी इसका स्थायी बचाव नहीं हो सका तो अाईअाईटी रुड़की के इंजीनियर्स को बुलाया गया। इंजीनियर्स ने अाकर रिज के इस हिस्से का सर्वे किया और रिज के बेस की रिसर्च की और कुछ सैंपल लिए। इसके बाद इंजीनियर्स ने रिपोर्ट तैयार कर दी। रिपोर्ट के अनुसार रिज के इस हिस्से को स्टेबलाइजेशन की जरिए ही बचाया जा सकता है। अब जब ये रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी के पास पहुंचेगी उसका अध्ययन करने के बाद ही बचाव का काम शुरू होगा। रिपाेर्ट पहुंचने के तुरंत बाद इसके लिए टेंडर काॅल िकए जाएंगे।
रिपोर्ट बताएगी कैसा होगा स्ट्रक्चर और मैटेरियल आईआईटी रुड़की की स्टेब्लाइजेशन रिपोर्ट ही ये बताएगी कि पीडब्ल्यूडी रिज को बचाने का काम कैसे करेगा। इस रिपोर्ट से ही ये पता चलेगा कि रिज को बचाने के लिए बनाई जाने वाली दीवार में किस तरह के मैटेरियल की जरूरत होगी। रिपोर्ट ये भी सुझाव देगी कि रिज को बचाने वाली दीवार जमीन के अंदर कितनी फीट से देनी शुरू करनी पड़ेगी और क्या वो दीवार मौजूदा रिज के लेवल तक आएगी। उसी रिपोर्ट पर रिज को बचाने का सारा काम शुरू होगा। इसके लिए पूरे लक्कड़ बाजार एरिया तक बेसमेंट से रिज काे पक्का िकया जाना है।