- Hindi News
- National
- Rampur News Sangeeta Sharma Became Chair Of Lalasa School Management Committee
संगीता शर्मा बनी लालसा स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष
राजकीय उच्च पाठशाला लालसा में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता स्कूल मुख्याध्यापिका सरिता गौतम ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और नई कार्यकारिणी गठित करने का फैसला लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें संगीता शर्मा को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। वहीं मीनाक्षी शर्मा, नीना, लाल चंद और इंद्रदेव शर्मा को सदस्य नियुक्ति किया गया। बैठक में नई कार्यकारिणी की मौजूदगी में आगामी नई विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा अध्यक्ष ने कहा कि वह स्कूल के विकास कार्याें को लेकर समिति के साथ कार्य करेंगे।