- Hindi News
- National
- Shimla News Saturday Is The Coldest Day In March After 3 Years 232 Roads Closed In The State
3 साल बाद मार्च मेंे सबसे ठंडा िदन रहा शनिवार, प्रदेश में 232 सड़कें बंद
प्रदेश के प्रमुख शहराें का तापमान
शनिवार काे लाहौल-स्पीति जिला के मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, यह राज्य में सबसे ठंडा रहा। किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस 3.9 डिग्री व शिमला के कुफरी में माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ। डल्हौजी में पारा 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी शिमला का पारा 0.4 डिग्री रहा, मनाली में 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ। पालमपुर में 5, सोलन में 5.5, धर्मशाला में 5.6, भुंतर में 7.3, चंबा में 7.9, मंडी में 8.2, सुंदरनगर में 8.5, कांगड़ा में 8.8, ऊना में 10, हमीरपुर में 10.2, बिलासपुर में 12 व नाहन में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
से भी अधिक ठंडा रहा। बीते 24 घंटों के दौरान शिमला के खदराला, डल्हौजी व कुफरी में 20 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। किन्नौर के कल्पा में 16 व चंबा के भरमौर में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। शिमला में 6, केलांग में 5 व मशोबरा में 3 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। इस दौरान बिलासपुर के नैना देवी में सर्वाधिक 68 मिली बारिश हुई। वहीं बंजारव मैहरे में 45, नादौन में 42, हमीरपुर में 38, खेरी में 33, डल्हौजी में 32, जतौन बैरज में 30, कांगड़ा में 27 मिमी बारिश हुई है।
िशमला | प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्राें में बर्फबारी अाैर मैदानाें में बारिश हाेने से पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में हैं। माैसम िवज्ञान केंद्र िशमला से िमली जानकारी के मुताबिक शानिवार काे तीन साल बाद िशमला सबसे ठंडा िदन रहा। 2017 में 14 मार्च काे िशमला का न्यूनतम तापमान माइनस शून्य िडग्री सेल्सियस दर्ज िकया गया था। उसके बाद शनिवार काे यहां न्यूनतम तापमान 0.4 िडग्री सेल्सियस पर चला गया। हालांिक रविवार से 17 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्राें में माैसम साफ रहेगा, लेकिन 18 मार्च से िफर खराब हाेगा। राज्य अापदा प्रबंधन प्राधिकरण से िमली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 232 सड़कें बंद हैं। जबिक एक हजार से अधिक िबजली के खंबे टूट चुके हैं।
प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व मैदानों में बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। शिमला में एक बार फिर ताजा हिमपात हुआ, जिससे ऊपरी इलाकों को जाने वाली अधिकांश सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। पर्यटन स्थलों कुफरी व डल्हौजी में भारी बर्फबारी हुई। कुफरी समेत तीन शहरों का पारा माइनस में पहुंच गया है। बारिश-बर्फबारी के कारण शिमला मनाली से भी अधिक ठंडा रहा। बीते 24 घंटों के दौरान शिमला के खदराला, डल्हौजी व कुफरी में 20 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। किन्नौर के कल्पा में 16 व चंबा के भरमौर में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। शिमला में 6, केलांग में 5 व मशोबरा में 3 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। इस दौरान बिलासपुर के नैना देवी में सर्वाधिक 68 मिली बारिश हुई। वहीं बंजारव मैहरे में 45, नादौन में 42, हमीरपुर में 38, खेरी में 33, डल्हौजी में 32, जतौन बैरज में 30, कांगड़ा में 27 मिमी बारिश हुई है।
शिमला में शनिवार काे कुफरी में हुई ताजा बर्फबारी।