पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Saurabh And Sahil Caught In A Car With 181 Grams Of Chitas Near Tavimod

तवीमोड़ के पास 1.81 ग्राम चिट्टे के साथ कार में पकड़े सौरभ व साहिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने बालूगंज थाना के तहत तवी मोड़ पर एक कार में सवार युवकों से 01.81 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पकड़े गए युवकों की पहचान सौरभ और साहिल के तौर पर हुई है जो कि टुटू के रहने वाले हैं।

बालूगंज थाना से पुलिस की एक टीम देर शाम को टुटू की ओर गश्त पर थी। पुलिस की टीम ने तवी मोड़ पर नाका लगाकर गाड़ियों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार नंबर एचपी 63-7024 को चैकिंग के लिए रोका और कार की तलाशी के दौरान पुलिस को 01.81 ग्राम चिट्टा मिला। पुलिस के मुताबिक कार में दो युवक सवार थे। दोनों से पूछताछ की गई। इनमें एक युवक की पहचान सौरभ सेट नंबर-2 ब्लॉक-1 पावर हाउस कॉलोनी न्यू टुटू और दूसरे की पहचान साहिल कुमार निवासी हरीनंद बिल्डिंग पावर हाउस न्यू टुटू के तौर पर हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ रही है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि ये युवक कहां से चिट्टा लाए थे और इसके किसे सप्लाई किया जाना था।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इसके पीछे कोई बड़ा तस्कर शामिल तो नहीं है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ताकि चिट्‌टे के तस्करों को पकड़ा जा सके।

आईजीएमसी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई: आईजीएमसी के पास भी एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 1.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान नितेश जुब्बल के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले एक ट्रैवल एजेंसी में काम करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं...