पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Thiyog News Selection Test For Eklavya Adarsh Residential School On 14 June

एकलव्य आदर्श आवासीय पाठशाला के लिए चयन परीक्षा 14 जून को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रिकांगपिओ| उपायुक्त किन्नौर एवं अध्यक्ष कार्यकारी समिति एकलव्य आदर्श आवासीय पाठशाला निचार गोपाल चन्द ने कहा कि एकलव्य आर्दश आवासीय पाठशाला, निचार (सीबीएसई से सम्बद्ध एवं अंग्रेजी माध्यम) में छठी कक्षा में शैक्ष्णिक सत्र 2020-21 दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 14 जून रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, निचार, रिकांगपिओ व पूह में आयोजन की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा में केवल वहीं छात्र छात्राएं भाग लेने के पात्र होंगे, जो शैक्षणिक सत्र 2019-20 या मार्च 2020 में पांचवीं की परीक्षा उतीर्ण करेंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 200/-रुपए शुल्क अदा करके 16 मार्च, 2020 से 30 अप्रैल 2020 तक, कार्यालय प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, निचार, रिकांगपिओ, पूह से ले सकते हैं, जिन्हें उसी कार्यालय या विद्यालय मे जमा करके रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा वर्णनात्मक प्रकार की होगी जिसमें गणित विषय के 30 प्रश्न व अंग्रेजी या हिन्दी के 10 प्रश्न हांेगे। प्रश्न पत्र की एक नमूना प्रतिलिपि आवेदन पत्र के साथ दी जाएगी। गोपाल चन्द ने कहा कि पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन पत्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निचार, रिकांग पिओ व पूह विद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। केवल किन्नौर जिला के मूल निवासी ही इस परीक्षा के लिए पात्र होंगे।
खबरें और भी हैं...