पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Sensex Drops 2919 Points Schools Colleges And Multiplexes Closed In Delhi

सेंसेक्स 2919 अंक गिरा, दिल्ली में स्कूल, काॅलेज और मल्टीप्लेक्स बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईकोर्ट ने कहा-ईरान में फंसे छात्रों से संपर्क कर स्टेटस रिपोर्ट 17 तक पेश करो

कोरोनावायरस दुनिया भर में आदमी से ज्यादा अर्थव्यवस्था के लिए घातक साबित हो रहा है। वीरवार को एक बार फिर सेंसेक्स में अंकों के लिहाज से इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का सेंसेक्स 2919.26 अंक यानी 8.18% गिरकर 32778.14 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 868.25 (8.30%) नीचे आकर 9590.15 अंक पर बंद हुआ। वहीं देश में कोरोनावायरस(काेविड-19) के मामलों की संख्या 73 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक संक्रमित लोगों में 56 भारतीय और 17 लोग विदेशी हैं। खतरे की आशंका में दिल्ली सरकार ने सिनेमाघरों-मल्टीप्लेक्स को बंद कर दिया है। 31 मार्च तक वे सभी स्कूल-काॅलेज बंद रहेंगे जहां परीक्षाएं नहीं होनी हैं। वहीं, बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के लखनऊ में होने वाले दूसरे वनडे मैच में दर्शकों को स्टेडियम में जाने की इजाजत नहीं होगी।

कोरोनावायरस को महामारी घोषित करने वाला पहला राज्य बना हरियाणा

चंडीगढ़ | कोरोनावायरस को हरियाणा में महामारी घोषित कर दिया गया है। यह 1 साल की अवधि के लिए मान्य रहेगा। हरियाणा ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना है। डीजीपी जेल ने भी जेलों में कैदियों व हवालातियों के हाथ धुलवाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

इटली में गाइडलाइन और बुजुर्गों पर समय मत गंवाओ, जवानों को बचाओ

इटली में अभी तक 12000 मामले सामने आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट में डॉक्टर्स के हवाले से कहा गया है कि इटेलियन कॉलेज ऑफ एनेस्थीसिया ने जारी एक गाइडलाइन में कहा है कि जिनके बचने की संभावना ज्यादा हो उन्हीं मरीजों को आईसीयू में भर्ती किया जाए। बूढ़े लोग जिनकी उम्र के कुछ ही साल बचे हैं, उन पर वक्त न खर्च किया जाए। अब और कोई रास्ता नहीं बचा है।

हिमाचल: संदिग्ध मरीज मिला, हांगकांग से लौटा था

शिमला|हिमाचल प्रदेश में कोरोनावायरस का एक संदिग्ध मामला आया है। आईजीएमसी अस्पताल शिमला में एडमिट व्यक्ति को गले में दर्द, जुखाम और बुखार था। डाॅक्टरों ने जांच के लिए सैंपल लिए हैं। यह व्यक्ति पिछले दिनों हांगकांग से आया था। यह व्यक्ति शिमला के उपनगर संजौली में रहता है। सैंपलों की जांच के बाद ही पता चला, उसे कोरानावायरस है या नहीं।

इंडो-कैनेडियन डॉक्टर कोरोनावायरस से संक्रमित

{भारतीय मूल की कैनेडाई डॉक्टर लखनऊ में संक्रमित पाई गई है। उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। हालांकि उसके पति संक्रमित नहीं हैं।

{अब तक देश के एयरपोर्ट्स पर विदेशों से आए 10 लाख 57 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। सामुदायिक निगरानी के लिए 35 हजार लोगों को रखा गया है।

इजरायली वैज्ञानिकों का दावा

वैक्सीन तैयार, जल्द कर सकते हैं घोषणा

इजरायल के वैज्ञानिकों ने कोविड की वैक्सीन तैयार करने का दावा किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली पीएम की निगरानी वाले इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोलाॅजिकल रिसर्च के वैज्ञानिक जल्द ही वैक्सीन का ऐलान कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं...