एसएफआई ने पीजी काॅलेज रामपुर में मनाया होली पर्व
होली के बाद रंग बिरंगे रंगों से रंगे एसएफआई कार्यकर्ता।
रामपुर बुशहर | एसएफआई की रामपुर इकाई रामपुर ने कालेज परिसर में होली का पर्व मनाया। इकाई सचिव साहिल राणा ने कहा कि होली का त्योहार ही एक मात्र ऐसा त्यौहार जिसमें ना धर्म देखा जाता ओर ना ही जाति देखी जाती हैं। इसके चलते भारत के कुछ राज्यों में होली से एक दिन पहले बुराई के अंत के प्रतीक के तौर पर होली जलाई जाती है। होली को रंगों के त्योहार के रूप में मनाया जाता है, जहां लोग आपसी मन-मुटाव को भुलाकर एक-दूसरे को क्षमा कर देते हैं। होली का समय अपने परिवारों और मित्रों से मिलने का समय भी माना जाता है। होली नई फ सल की शुरुआत और सर्दियों के अंत तथा बसंत की शुरुआत का भी प्रतीक है। इस मौके पर इकाई के इकाई उपाध्यक्ष अमन नेगी, स्वीटी, नरेशा, मुकेश आदि उपस्थित रहे।