पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Sfi39s Vis Siege Averted Hostels Can Be Closed Conductors Must Wear Masks

एसएफअाई का विस घेराव टला, हाॅस्टल हाे सकते है बंद, कंडक्टराें को मास्क पहनना जरूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छात्र संगठन एसएफअाई अब 25 मार्च काे विधानसभा घेराव नहीं करेगी। काेराेना वायरस के चलते ये फैसला संगठन ने लिया है। इसके अलावा एचपीयू के हाॅस्टल काे भी बंद किया जा सकता है। उधर, एचअारटीसी ने भी कंडक्टराें काे मास्क पहनने अाैर बस अड्डाें पर साफ सफाई रखने के निर्देश जारी किए हैं।

काेराेना वायरस के चलते अागामी शेड्यूल पर गहरा असर पड़ा है। छात्र संगठन एसएफअाई ने विधानसभा घेराव काे लेकर रणनीति तैयार की थी। एसएफआई प्रदेश अध्यक्ष रमन थारटा का कहना है कि संगठन का 12 मार्च से अभियान शुरू हाे गया है। इसके बाद 25 मार्च काे जिला भर के 42 इकाईयों के छात्र छात्राएं विधानसभा के घेराव में भाग करने का शेड्यूल तय था। जबकि अब काॅलेज अाैर यूनिवर्सिटी बंद हाेने से उन्हें अपना घेराव कार्यक्रम टालना पड़ रहा है। उनका कहना है कि छात्र साेशल मीडिया अाैर अन्य माध्यमाें से सरकार के छात्र विराेधी निर्णय के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

एचपीयू के डीएसडब्ल्यू प्राे. कंवलजीत सिंह का कहना है कि हाॅस्टलाें काे बंद करने पर जल्द निर्णय हाेगा। प्रशासन की अाेर से जल्द ही बैठक की जाएगी। सरकार की अाेर से जारी अादेशाें की िववि में पालना की जाएगी। इसके अतिरिक्त निगम प्रबंधन ने परिचालकों को जरूरी निर्देश दिए हैं कि वह बस चलने से पहले बस के अंदर बैठे यात्रियों को कोरोना वायरस के बचाव के लिए जागरूक करें। वहीं किसी व्यक्ति को इसके लक्षण दिखाई दें तो वह भी हैल्पलाइन नंबर कॉल करें। इसके अलावा प्रबंधन ने बस अड्डों पर सफाई को विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। ताकि बचाव हो सके।

एचपीयू में पढ़ते हैं विदेशी छात्र: एचपीयू की बात करें ताे यहां पर अफगानिस्तान के अलावा कुछ अन्य देशाें के स्टूडेंट भी पढ़ते हैं। हालांकि, उनमें से किसी ने भी हाल में विदेश यात्रा नहीं की है। एेसे में शैक्षणिक संस्थानाें में भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। एचपीयू प्रशासन का कहना है कि यूजीसी के दिशा निर्देशाें के मुताबिक हम पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। यूनिवर्सिटियों में छुट्टियाें के अादेश सरकार के अादेश के मुताबिक रहेंगे। विदेशी छात्राें की केस हिस्ट्री काे लेकर भी डीएसडब्ल्यू जल्द ही वीसी प्राे. सिकंदर कुमार काे रिपाेर्ट देंगे।

कोरोना वायरस के खतने को देखते हुए चालकों व परिचालकों को कारोना वायरस से बचाव के लिए जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा चालकों और परिचालकों को मास्क लगाकर कर बस में ड्यूटी देने को कहा जा रहा है। ताकि वह किसी संदिग्ध की चपेट में न आ जाए, क्योंकि बसों में रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं। ऐसे में चालकों और परिचालकों को अपनी सुरक्षा को देखते हुए मास्क लगाना चाहिए, इसके अलावा बसों को भी साफ रखने के निर्देश दिए गए हैं।
पंकज सिंघल, डीएम एचआरटीसी ट्रैफिक


एचपीयू कैंपस में धरने प्रदर्शन भी नहीं हाेंगे: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें समस्त विवि प्रशासन को कोरोना वायरस को देखते हुए अपने परिसर में छात्रों की भीड़ एक जगह एकत्र नहीं करने की सलाह दी गई है। देशभर में कई लाेगाें में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। एेसे में शैक्षणिक संस्थानाें में भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। कैंपस में किसी तरह के धरने प्रदर्शन भी नहीं हाेंगे। एचपीयू सहित काॅलेजाें में यूजी अाैर पीजी की परीक्षाएं 25 मार्च के बाद से शुरू हाेनी हैं। एेसे में परीक्षा केंद्राें में किस तरह से सतर्कता बरती जाएगी, इस पर अभी तक काेई याेजना तैयार नहीं की गई है। करीब दाे लाख स्टूडेंट प्रदेश के अलग अलग परीक्षा केंद्राें में परीक्षा देंगे।

एचअारटीसी के निर्देश, कंडक्टर सावधानी बरतें, साफ सफाई का ध्यान रखें: काेराेना वायरर काे लेकर एचआरटीसी प्रबंधन भी सर्तक हो गया है। निगम प्रबंधन ने ड्राइवर कंडक्टर सहित कर्मशाला कर्मचारियों सहित जिन ढाबों अाैर होटलों पर एचआरटीसी की बसें रूकती हैं, उनके लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। निगम प्रबंधन ने बसों को सेनिटाइज करने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति बस में सफर करता है तो वायरस की चपेट में न आए। वहीं, ढाबा मालिकों को भी निर्देश जारी किए है कि वह ढाबों को सही तरीके से सेनिटाइज करें।

एचपी यूनिवर्सिटी का हॉस्टल, जिसे बंद किया जा सकता है।
खबरें और भी हैं...