पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Shiva Mahila Mandal Dehri Is Raising Awareness About Cleanliness In Karsog Sources Clear

करसोग में स्वच्छता की अलख जगा रहा है शिवा महिला मंडल देहरी, स्रोत किए साफ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सफाई अभियान के दौरान शिवा महिला मंडल देहरी की सभी सदस्य।

करसोग|करसोग में शिवा महिला मंडल देहरी स्वच्छता की अलख जगा रहा है। मंगलवार को होली के दूसरे दिन सभी महिलाओं ने क्षेत्र के तहत पड़ने वाली बावड़ियों को साफ किया, यही नहीं महिलाओं ने मिलकर पेयजल स्रोतों के आसपास भी सफाई की। शिवा महिला मंडल देहरी समय समय पर कई तरह के सामाजिक कार्य करता रहता है। इसके अलावा महिलाएं पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कार्य रही हैं। पिछली साल शिवा महिला मंडल देहरी की सदस्यों ने करवाचौथ को क्षेत्र में पौधे रोप कर धरती मां का श्रृंगार भी किया था। यही नहीं क्षेत्र में बेटी के जन्म पर भी महिलाएं घरों में जाकर बधाई गीत गाती है शिव महिला मंडल ने देहरी के समीप रोपा में भी बावड़ी की सफाई की।
खबरें और भी हैं...