पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसआईपीः पहले सहेजें, फिर खर्च करें!

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला| एक सिस्टेमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानि व्यवस्थित निवेश योजना में चुनिंदा योजना में नियमित रूप से धन का निवेश करना शामिल है। एक एसआईपी आमतौर पर फंडिंग खाते से ऑटोमेटिक निकासी करता है। बहुत से लोग अक्सर गलती से मानते हैं कि उन्हें निवेश शुरू करने के लिए एक बड़ी राशि एकत्र करनी होगी। आप ये गलती नहीं करेंगे। यानि आप धैर्यवान, अनुशासित और केन्द्रित है तो एसआईपी के साथ, हर किसी के पास अमीर बनने का मौका है। ये कहना है राहुल महाजन, पार्टनर्स, लाइमलाइट वेल्थ मैनेजमेंट का। उनका कहना है कि देश में इस समय 2.98 करोड़ एसआईपी खाते हैं, जो हर महीने 8500 करोड़ रुपए का निवेश करते हैं। संपूर्ण तौर पर एसआईपी निवेशकों ने अब तक 3.17 लाख करोड़ रुपए की एसआईपी वेल्थ बनाई है और ये आंकड़ा बाजार में तेजी के साथ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फ्रीडम एसआईपी को भी एक बेहतरीन फभ्चर्स के साथ प्रस्तुत किया है। यह सुविधा निवेशक को एसआईपी के माध्यम से अनुशासित तरीके से नियमित रूप से निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करती है और एसआईपी अवधि के एसडब्ल्यूपी पोस्ट पूरा होने के माध्यम से नियमित नकदी प्रवाह के लाभों का आनंद लेने का मौका प्रदान करती है। अतीत में एक नजर डालने पर आपको पता चलेगा कि शेयर बाजारों ने आपने आप को सभी प्रमुख हादसों से उबार लिया है।
खबरें और भी हैं...