- Hindi News
- National
- Shimla News Snow Freezing On Narkanda Kharadapathar Has Led To Slippery Steady Passage
नारकंडा, खड़ापत्थर में सड़क पर बर्फ जमने से फिसलन बढ़ी, संभल कर गुजरें
तूफान से घरों की छतें उड़ीं
तूफान से ऊना के कंधार और खुडना गांवों के एक दर्जन कच्चे घरों की छत उड़ गई। एक प्राथमिक स्कूल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। बगली पंचायत के बरवाड़ा में भारी बारिश से निर्माणाधीन रिटेनिंग वॉल टूट गई। इससे 10-12 मकानों को खतरा पैदा हो गया है। टौणीदेवी में एक डंगा गिर जाने से मलबे में दो कारें दब गई। बलौगंणी गांव में भी सड़क धंसने से एक ट्रक पलट गया। ट्रक चालक और क्लीनर को चोट आई है।
शिमला/हमीरपुर/कुल्लू/ऊना | दो दिन से हो रही बर्फबारी के कारण प्रदेश में 262 सड़कें बंद हो गई हैं। बर्फबारी के कारण 1388 ट्रांसफार्मर टूट गए हैं, जिससे चार जिलाें चंबा, कुल्लू, शिमला और सिरमौर के कई क्षेत्राें में बिजली अापूर्ति बाधित रही। चंबा में 85, किन्नाैर में 4, लाहाैल स्पीति में 111, मंडी में 5, शिमला में 42 अाैर सिरमौर में 8 सड़काें पर यातायात बंद रहा। लाहौल-स्पीति जिले के गोंदला में सबसे अधिक 60 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। केलंग में 30, कोठी में 20, शिमला के खदराला अाैर कल्पा में 13-13 और कुफरी में 8 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर व खिड़की में सड़क पर बर्फ जमने से फिसलन बढ़ गई है। बारिश-बर्फबारी से चार क्षेत्राें का न्यनूतम पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया। वहीं सड़क काे चौड़ा करने के लिए किए जा रहे ब्लास्ट की वजह से मणिकर्ण घाटी में सरसाडी के पास भूस्खलन हो गया है। इससे भुंतर-मणिकर्ण मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया।