- Hindi News
- National
- Shimla News Software Being Prepared To Provide Parking Information From The Mobile App
माेबाइल एप से पार्किंग की जानकारी देने के लिए तैयार िकया जा रहा साफ्टवेयर
शिमला|पार्किंग की जानकारी एक बार फिर एप के माध्यम से लोगों को मिलना शुरू हो सकेगी। लोगों को पार्किंग का स्थान ढुंढने के लिए वाहन लेकर एक पार्किंग से दूसरी पार्किंग तक नहीं जाना पड़ेगा बल्कि लोग अपने मोबाईल में पार्किंग एप के माध्यम से ही अपने आस पड़ोस में स्ट्रक्चर पार्किंग और यलो लाइन पार्किंग की जानकारी पा सकेंगे। इसके लिए निगम प्रशासन जल्द ही एप को नए सिरे से शुरू करने की तैयार कर रहा है। अाईटी विभाग काे इसका जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा शहर में यलो लाइन पार्किंग का संचालन भी ठेकेदार काे देने की तैयारी की जा रही है अाैर इसके लिए भी जल्द ही टेंडर करेगा। शिमला शहर की पार्किंगों में स्थानीय लोगों और सैलानियों से की जा रही लूट खसोट को रोकने के लिए नगर निगम मोबाइल ऐप तैयार करने जा रहा है। अभी तक शहर में कहीं भी एेसी व्यवस्था नहीं है इसलिए अाए दिन अवैध वूसली िकए जाने की भी निगम काे शिकायतें मिलती रहती है।