पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News State Level Self Defense Camp Of Nss Will Be Held From March 16 At Savada College

एनएसएस का प्रदेश स्तरीय आत्मरक्षा शिविर 16 मार्च से सावड़ा काॅलेज में हाेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला | राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रदेश स्तरीय आत्मरक्षा शिविर इस बार लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर काॅलेज सरस्वती नगर (सावड़ा) में लगेगा। राष्ट्रीय सेवा योजना की सरस्वती नगर इकाई प्रदेश स्तरीय आत्मरक्षा शिविर को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अाैर हिमाचल प्रदेश सरकार के सौजन्य से कर रही है। यह आत्मरक्षा शिविर 16 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में प्रदेश के सभी काॅलेजाें की छात्राएं भाग लेगी। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लोकराज शर्मा का कहना है कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि इस तरह का शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना की सरस्वती नगर इकाई के इतिहास में पहली बार आयोजित किया जाने वाला है। यह राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवियों अाैर कार्यक्रम अधिकारियों के अथक प्रयासों से संभव हो पाया है। काॅलेज के प्रिंसिपल प्राे. पीपी चाैहान का कहना है कि इस तरह के शिविर से छात्राअाें काे जहां सेल्फ डिफेंस में महारत हासिल हाेगी, वहीं वह भविष्य में किसी भी तरह की चुनाैतियाें का सामना करने के लिए तैयार हाेगी।
खबरें और भी हैं...