पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टीएमसी में हुआ प्रदेश का पहला ट्रैक्यिल स्टंटिग आपरेशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांगड़ा | हिमाचल का पहला ट्रैक्यिल स्टंटिंग आॅपरेशन डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ने किया। जटिल आपरेशन की कामयाबी का श्रेय मेडिकल कालेज के प्लमयूलोजी विभाग की दक्ष टीम को जाता है। मरीज फूड पाइप में कैंसर से पीड़ित था व कैंसर उसके फूड पाइप में दबाव बना सांस लेने में दिक्कत दे रहा था। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डा. भानू अबस्थी ने बताया कि पलमीरोलोजी विभाग के डाॅ. दबिंद्र सिंह डढ़बाल व उनकी टीम ने मरीज को बिना बेहोश किए आॅपरेशन को अंजाम दिया। फलेक्सिबल बरोंकोस्कोप की मदद से चिकित्सकों ने प्रदेश के इस तरह के पहले आॅपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
खबरें और भी हैं...