पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Thiyog News Stormy Winds For The Second Consecutive Day In Theog Fresh Snow Fell In Mahasu Peak

ठियोग में लगातार दूसरे दिन तूफानी हवाएं, महासू पीक में गिरी ताजा बर्फ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ठियोग क्षेत्र में पिछले दो दिनों से तेज हवाओं के कारण गिरे तापमान से लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। हालत यह है कि अपने जरूरी कामों के लिए भी घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। उधर मौसम की खराबी के बीच रूक रूक कर बारिश, ओलावृष्टि व बर्फबारी भी हो रही है। ठियोग के पर्यटक स्थल महासू पीक व आसपास की चोटियों पर वीरवार सुबह बर्फबारी से सफेदी छा गई। इस कारण पूरा इलाका कड़कती ठंड की चपेट में है। ठंडी हवाओं के कारण स्कूलों में छोटी कक्षाओं के बच्चे नहीं पहुंच पा रहे हैं।

ऊंचाई वाले मतियाना, शिलारू, फागू, संधू आदि इलाकों में तो स्कूलों में काफी ठंड के कारण बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी पढ़ाई करने में परेशानी आ रही है। उधर जबसे बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई हैं लगातार मौसम ठंडा बना हुआ है जिसका असर पेपर देने वाले विद्यार्थियों के परिणामों पर पड़ सकता है क्योंकि वे ठंड के कारण एकाग्रता के साथ परीक्षा नहीं दे पा रहे हैं। लगातार आ रहे मौसम के बदलाव से भी लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। जबकि व्यापारियों का भी काम ठंड की वजह से प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार मौसम में हो रहे लगातार बदलाव से परेशानियां बढ़ गई है।

जबकि बागवानों को भी बढलता मौसम परेशानियां बढ़ा रहा है। बारिश से जहां फसलों को नुकसान होने की आशंका हैं, वहीं सेब की फसल को भी इससे नुकसान हो सकता है। वहीं बर्फ गिरने की खबर का पता चलते ही बाहरी राज्यों से लोग भी यहां पर पहुंचना शुरू हो गए हैं।

जबकि तापमान के बढ़ौतरी न होने से कई कार्य भी रूके हुए हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी बदतला मौसम बढ़ाता जा रहा है।

स्टोन फ्रूट व सेब उत्पादक परेशान: मार्च के आधा गुजर जाने के बाद भी अपर शिमला के अधिकतर इलाकों में तापमान में भारी गिरावट जारी रहने से निचले इलाकों के सेब उत्पादक व स्टोन फ्रूट उगाने वाले बागवान परेशान हैं। बादाम, आड़ू, अफरीकाट आदि में फूल आने वाले हैं लेकिन ठंड के असर से इस प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ रहा है। इसी प्रकार निचले इलाकों कोटखाई, गुम्मा, धमांदरी, क्यारटू, माहौरी आदि में अर्ली वैराईटी के सेब पौधों पर भी ठंड का बुरा असर पड़ रहा है जिससे बागवान आगामी फसल को लेकर चिंतित हैं।


इस महीने आगे भी मौसम खराब रहने की आशंका:

उधर इंटरनैट से मौसम की जानकारी लेने वाले लोगों के अनुसार मार्च महीने में अभी आगे भी मौसम खराब रहने की आशंका है जिससे इस साल फसलों पर ठंड का बुरा असर पड़ सकता है। सेब के अलावा सब्जी उत्पादन पर भी मौसम का प्रभाव पड़ सकता है। ठियोग में मध्यम व ऊंचाई वाले इलाकों में फूल गोभी की नर्सरी लगाने वाले किसान भी ठंड से परेशान हैं। निचले इलाकों में लगी सब्जियां भी ठंड की मार के कारण नहीं बड़ रही हैं।

कारोबार पर असर: उधर मौसम न खुलने के कारण ठियोग क्षेत्र में भवन निर्माण की सामग्री बेचने वाले दुकानदारों का कारोबार भी मंदा चल रहा है। तापमान में वृद्धि न होने के कारण सीमेंट से होने वाले निर्माण कार्य रूके हुए हैं। इसके अलावा ठियोग व आसपास के इलाकों में मार्च के पहले सप्ताह पहुंच जाने वाले प्रवासी मजदूरों, मिस्त्रियों का आना भी शुरू नहीं हो पाया है। ठियोग में अन्य कारोबार पर भी मौसम का बुरा असर पड़ रहा है।


वीरवार सुबह ठियोग के महासू पीक मे ताजा हिमपात से छाई सफेदी।
खबरें और भी हैं...