आरकेएमवी में हेल्थ चेकअप कैंप में छात्राअाें ने करवाई जांच
_photocaption_शिमला | आरकेएमवी यूथ रेडक्रॉस द्वारा कॉलेज परिसर में लगाए गए हेल्थ चेकअप कैंप में बड़ी संख्या में छात्राओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। कैंप में मशोबरा सीएचसी की डॉ. प्रीति शर्मा ने छात्राओं का बीपी, शुगर लेवल और हीमोग्लोबिन के अलावा सामान्य स्वास्थ्य निरीक्षण किया। रक्त की कमी से ग्रसित छात्राओं को आयरन की गोलियां भी दी गई साथ ही उन्हें पोष्टिक और हरी सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करने की भी सलाह दी गई। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. नवेंदु शर्मा ने छात्राओं को संतुलित खानपान और जीवन शैली में सही नियम अपनाने की सलाह दी। उन्होंने छात्राओं से अपने आहार में उचित मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स और कैल्शियम युक्त भोजन लेने की सलाह दी। साथ ही कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरतने की भी अपील की। यूथ रेड क्रॉस की परियोजना अधिकारी डॉ. सरोज भारद्वाज ने कहा कि कैंप में छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के दौरान छात्राओं को निजी स्वच्छता को लेकर जानकारी भी दी गई।*photocaption*