- Hindi News
- National
- Shimla News Such A Capture Of Shopkeepers In Lower Bazaar Fire Brigade Got Trapped
लोअर बाजार में दुकानदारों का ऐसा कब्जा, फायर ब्रिगेड ही फंस गई
शिमला में लोअर बाजार में मॉकड्रिल के दौरान दमकल वाहन अक्सर दमकल वाहन फंसता रहता है। शनिवार को भी यहां मॉकड्रिल के दौरान कई जगह दमकल गाड़ी फसी। पांच मिनट के इस सफर को दमकल वाहन को कवर करने में दस मिनट लग गए। कुछ जगह दुकानदारों ने ओवर हैंगिंग की थी जबकि कई जगह तह बाजारियों ने भी बाजार पर कब्जा जमाया था।
दमकल विभाग ने लोअर बाजार की स्थिति जांचने के लिए शनिवार को मॉकड्रिल की। सीटीओ की ओर से शाम दमकल गाड़ी शाम 3.58 मिनट पर वहां से निकली और आगे शेरे पंजाब पर यह 4.08 मिनट पर पहुंची। बताया जा रहा है कि इस दौरान गाड़ी कुछ दुकानों में फंसी।
इसमें सीटीओ के साथ शुरूआत में भी एक जगह दुकान में गाड़ी लग गई। इसके आगे कुछ दूरी पर ऊपर से गुजर रही तारों ने इसकी रफ्तार कम कर दी। इसके बाद आगे गाड़ी धीमी रफ्तार से निकली। कई जगह तह बाजारियों ने कब्जे जमाए हुए थे। हालांकि दमकल विभाग की मॉकड्रिल का पता चलते कई तह बाजारियों ने अपना सामान समेट लिया। लेकिन फिर से बाद में तहबाजारी वहीं बैठ हुए थे। दरअसल नगर निगम शहर के लोअर बाजार पर कब्जा जमाने वालों लगातार सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा है।
हालांकि कुछ एक बार नगर निगम एक्शन में आ जाता है लेकिन लेकिन इसके बाद स्थिति जस की तस हो जाती है। ऐसे में लोअर बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क में आगे दुकानें सजाई जा रही है। कई दुकानों के आगे ओवर हैंगिंग भी की जा रही है। ऐसे में इस बाजार से दमकल गाडिय़ां आसानी से नहीं निकल पातीं। अगर बाजार में अवैध कब्जे न हो तो इसको पांच मिनट में ही दमकल गाड़ी द्वारा पार किया जा सकता है, लेकिन कब्जों से गाड़ी को निकालने में दिक्कतें आती हैं।
यही वजह है कि दमकल विभाग द्वारा यहां समय-समय पर दमकल वाहन से मॉकड्रिल की जाती है ताकि हालात को जांचा जाए। हालांकि कुछ लोग दमकल गाड़ियों के आने से पहले यहां सामान समेट भी लेते हैं लेकिन बाद में यही स्थिति बनी जाती है।
लोअर बाजार शहर का सबसे पुराना बाजार: उल्लेखनीय है कि लोअर बाजार शहर का सबसे पुराना बाजार है। यहां अधिकतर भवन पुराने व लकड़ी के बने हुए हैं। ऐसे में अगर यहां आग लगने की घटना हो जाए तो यहां दमकल गाड़ियों को पहुंचाना आसान नहीं होगा। पूरे बाजार में दुकानें आगे बढ़ाई जा रही हैं। कई लोग सड़कों पर ही दुकानें सजा रहे हैं। जिससे लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
लोअर बाजार में फंसी फायर ब्रिगेड की गाड़ी। जिसे काफी मुश्किल से निकाला।