पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Tender For Refrigeration Plant In Ice Skating Will Soon Be Completed This Year

आइस स्केटिंग में रेफ्रिजरेशन प्लांट के लिए जल्द होंगे टेंडर, इसी साल काम होगा पूरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला के ओपन एयर आइस स्केटिंग रिंक के मॉडर्नाइजेशन का काम जल्द शुरू होगा। रिंक पर प्लांट लगाने के लिए टेंडर करवाने की तैयारी है। ग्लोबल ई-टेंडर के माध्यम से इसके लिए फर्म का चयन किया जाएगा, जो कि इस साल के आखिर तक इस काम पूरा कर लेगी।

शिमला के आइस स्केटिंग रिंक में रेफ्रिजरेशन प्लांट लगाया जाना है। रेफ्रिजरेशन प्लांट करीब 18 करोड़ की लागत से लगाए जाएगा। प्लांट लगाने को लेकर पर्यटन विभाग द्वारा सारी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। प्लांट लगाने को लेकर हाल ही में पर्यटन विभाग की एक टीम ने स्केटिंग रिंक का भी दौरा किया है। अब इसको लेकर जल्द ही एक बैठक करवाई जाएगी, जिसके इसी सप्ताह होने की संभावना है। इस बैठक में रिंक के एक्सटेंशन की संभावना को लेकर भी मंथन किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसके बाद इसी माह टेंडर को जारी कर दिया जाएगा। विभाग इसके लिए ग्लोबल ई-टेंडर जारी कर एक्सपर्ट फर्म का चयन करेगा जो कि इसमें प्लांट स्थापित करेगी।

आइस स्केटिंग क्लब शिमला के कोषाध्यक्ष पंकज प्रभाकर का कहना है कि प्लांट लगाने को लेकर तैयारियां चल रही है। इसी को लेकर हाल ही में पर्यटन विभाग की एक टीम भी रिंक का दौरा कर चुकी है। क्लब के महासचिव भुवनेश बंगा का कहना है कि प्लांट को लेकर अगले सप्ताह विभाग एक बैठक करने जा रहा है जिसमें क्लब के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इसके बाद इसके विभाग द्वारा टेंडर जारी करने की संभावना है।

कई बड़ी हस्तियां कर चुकी हैं स्केटिंग शिमला स्थित आइस स्केटिंग रिंक का अपना एक इतिहास है। यह रिंक वर्ष 1920 में बनकर तैयार हुआ था। इसका निर्माण ब्लैसिंगटन ने किया था। यहां पर रिंक के निर्माण की संभावनाओं का उस समय पता चला था, जब सर्दियों के दिनों में रिंक से पहले यहां पर स्थित एक टेनिस कोर्ट में पानी की बूंद गिरने पर वह बूंद जम गई थी। इसको देखने के बाद पूरे कोर्ट पर पानी फेंका गया और वह जम गया जिसके बाद यहां पर आइस स्केटिंग रिंक का निर्माण करने का निर्णय लिया गया और इसी के बाद टेनिस कोर्ट को आइस स्केटिंग रिंक में तब्दील किया गया। शिमला का आईस स्केटिंग रिंक एशिया का सबसे पुराना ओपन एयर रिंक है। यहां इंडोनेशिया के मार्श टीटो, बेनजीर भुट्टो, राजीव गांधी और संजय गांधी और सिने स्टार राजकुमार स्केटिंग कर चुके हैं।


प्लांट लगने से साल भर होने लगेगी स्केटिंग रेफ्रिजरेशन प्लांट लगाने के बाद आइस स्केटिंग रिंक पर बर्फ जमाने के लिए मौसम पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। प्लांट लगने से सालभर आइस स्केटिंग रिंक में बर्फ की परत जमाई जा सकेगी। इस तरह साल भर यहां स्केटिंग की गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। इसके विपरीत स्केटिंग रिंक में अभी प्राकृतिक तरीके से बर्फ की परत जमाने का कार्य किया जा रहा है। हर साल सर्दियां शुरू होने पर यहां पर बर्फ की परत जमाने का कार्य शुरू किया जाता है। पहले आइस स्टेकिंग रिंक पर नवंबर से स्केटिंग शुरू हो जाती थी और फरवरी के अंत तक स्केटिंग चलती थी। लेकिन अब इसकी अवधि घट रही है। रिंक पर 1977-78 में सर्वाधिक 118 दिन स्केटिंग हुई, जो कि अब बहुत कम रह गई है। साल 2017 में यहां मात्र 11 ही सैशन हो पाए। साल 2018 में 51 सेशन और बीते साल यहां पर 59 सेशन हुआ है। लेकिन लेकिन अब मौसम के बदलते मिजाज से अब समय पर बर्फ नहीं जम रही।
खबरें और भी हैं...