पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rampur News Thar Jeep Fell Into A Ditch Near Jury Moti Lal And Khemraj Died

ज्यूरी के पास थार जीप खाई में गिरी, मोती लाल और खेमराज की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस झाकड़ी थाना के ज्यूरी के पास एक महिंद्रा थार जीप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनकी पहचान मोती लाल नेगी(22), पुत्र ज्योति, गांव उरनी, जिला किन्नौर और खेमराज(25), पुत्र चेतराम, गांव बलग, जिला मंडी के रूप में हुई है।

रविवार देर शाम करीब 9:15 बजे महिंद्रा थार जीप एचपी 26-9999 बधाल से ज्यूरी की ओर आ रही थी। जैसे ही जीप ज्यूरी के समीप पहुंची तो चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और जीप गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में जीप में सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ज्यूरी पुलिस चौकी से चौकी प्रभारी चमन नेगी, हेड कांस्टेबल मनोज और जगदीश नेगी सहित पुलिस टीम, स्थानीय लोग और आईटीबीपी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शवों को सड़क तक पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी ज्यूरी लाया गया, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे गए। डीएसपी रामपुर बुशहर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...