- Hindi News
- National
- Shimla News The Administration Imposed A Rake On All Fairs Sports Activities And Big Projects
प्रशासन ने सभी मेले, खेलकूद गतिविधियाें अाैर बड़े अायाेजनाें पर लगाई राेक
जिला में आयोजित होने वाले सभी मेलों, त्यौहारों, खेल, टूर्नामेंट अथवा बड़े आयोजनों, जिसमें भीड़ या अधिक संख्या में लोगों के एकत्रीकरण की संभावना हो, को कोरोना संक्रमण के संभावित बचाव के दृष्टिगत स्थगित कर दिया है। जिला उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य द्वारा जारी अधिसूचना की अनुपालना के तहत यह जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि किसी निश्चित समय से धार्मिक आयोजनों में जहां जाना आवश्यक हो वहां लोगों को पर्याप्त मात्रा में बचाव के संबंध में जानकारी युक्त सलाह व जागरूकता संबंधी प्रचार सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। ऐसे आयोजनों में आयोजकों द्वारा साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था भी की जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला, जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग), सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों, सभी उपमंडल आयुर्वेदिक अधिकारियों, सभी चिकित्सा अधिकारियों (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग) और मेडिकल अधिकारियों तथा सभी स्वास्थ्य सुपरवाइजरों तथा सभी स्वास्थ्य ऐजुकेटरों को कोरोना संक्रमण के संभावित खतरों के संबंध में बचाव के लिए निगरानी कर्मी नियुक्त किया है।