पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Thiyog News The Budget Required To Complete The Construction Of Two School Buildings

ठियोग जमा दो स्कूल के भवन के निर्माण को पूरा करने के लिए बजट की दरकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के सबसे पुराने छात्र जमा दो स्कूल का चार मंजिला भवन निर्माणाधीन है लेकिन इस भवन के लिए पर्याप्त बजट न होने के कारण इसका निर्माण जल्द पूरा होने की संभावना नहीं है। स्कूल एसएमसी व इस स्कूल में पढ़ने वाले 410 से अधिक छात्रों के अभिभावकों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि निर्माणाधीन भवन के लिए पर्याप्त राशि जल्द दी जाए ताकि स्कूल का निर्माण जल्द पूरा हो सके।

स्कूल का पुराना भवन गिराने के बाद उसी स्थान पर पिछले साल नए भवन का निर्माण शुरू हुआ था। इस भवन के लिए एक करोड़ 34 लाख 75 हजार का एस्टीमेट बनाया गया था लेकिन इसके लिए 80 लाख रुपए की राशि ही लोक निर्माण विभाग को दी गई है। भवन का एक लेंटर अभी तक पड़ा है जबकि अभी इसका 75 प्रतिशत से अधिक कार्य शेष है। निर्माण कार्य को जारी व शीघ्र पूरा करने के लिए पूरे बजट की जरूरत है। इस स्कूल की चार मंजिलों के निर्माण पर अनुमानित दो करोड़ की राशि खर्च होनी है लेकिन पैसा मिलने में हो रही देरी के कारण निर्माण कार्य में रूकावट आ सकती है। अब तक इस भवन में 60 लाख की राशि खर्च हुई है। काम आगे बढ़ाने को और धन की जरूरत है।

नगर में जमा दो छात्र स्कूल सबसे पुराना स्कूल है लेकिन इस स्कूल को आज तक एक अच्छा भवन नहीं मिला है जबकि उपमंडल के ग्रामीण स्कूलों में इस स्कूल के बाद खुले व स्तरोन्नत हुए सभी स्कूलों के भवन बन चुके हैं या उनका निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। नगर के इस स्कूल में कुछ कमरे दान की राशि से बने हैं जिनमें फिलहाल 410 छात्र पढ़ रहे हैं। पुराना जर्जर भवन दो साल पूर्व गिराया जा चुका है। एक साल से अधिक समय से चल रहे पुराने भवन के डिस्मैंटलिंग व नए भवन निर्माण कार्य के कारण स्कूल में न तो छात्रों के खेलने का पर्याप्त स्थान बचा है न अन्य गतिविधियों के लिए। अभिभावकों ने विभाग से इस स्कूल का निर्माण युद्धस्तर पर जल्द पूरा करने का आग्रह किया है। एसएमसी की अध्यक्ष संतोष ने सीएम से आग्रह किया है कि पर्याप्त बजट तुरंत जारी किया जाए

जारी है स्कूल भवन का निर्माण कार्य

जमा दो छात्र स्कूल के भवन का निर्माण जारी है और एक लैंटर पड़ चुका है। उन्होंने कहा कि धन का प्रावधान जल्द होने की उम्मीद है और विभाग तय समय सीमा के स्कूल का भवन तैयार करने की कोशिश कर रहा है।
राजेश बांचटा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग

ठियोग नगर के जमा दो छात्र स्कूल का निर्माणाधीन भवन।
खबरें और भी हैं...