- Hindi News
- National
- Shimla News The Condition Of Rade Will Be Worse Than Ever Sunny Pit Only Pit Difficult To Walk
एवर सनी से पगाेग राेड की हालत खस्ता, गड्ढे ही गड्ढे, चलना भी मुश्किल
शहर के साथ लगते एवर सनी से पगाेग राेड की हालत खस्ता है। एेसे में वाहन चालकाें काे दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। ये सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क याेजना के तहत बनी है। एेसे में सड़क की हालत खस्ता होने से लोग परेशान है। सड़क काफी टूट चुकी है। इसमें जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। सड़क में अब वाहन चलाना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले काफी समय से सड़क पर टारिंग नहीं हुई है। सड़क के गड्ढों का जंजाल बन गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से शहर की सड़कों पर तो हर साल टारिंग की जाती है, मगर इस सड़क की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जाता। लोगों का कहना है कि यहां पर रोजाना कई टूरिस्ट पहुंचते हैं। मगर सड़कों की खस्ताहालत को देखकर वह परेशान हो जाते हैं। बीते दिनों बारिश के कारण यहां गड्ढों के तालाब बन गए। इससे पैदल चलने वालों को काफी दिक्कतें आई।
सड़क की ओर ध्यान नहीं लोक निर्माण विभाग की ओर से शहर की सड़कों पर तो हर साल टारिंग की जाती है, मगर इस सड़क की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जाता। कोई भी वाहन गुजरता था तो लोगों पर गंदे पानी के छींटे पड़ते थे। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से इस सड़क पर जल्द से जल्द टारिंग करने की मांग उठाई है। ताकि, लाेगाें काे यहां परेशानी का सामना न करना पड़ा। देर रात काे कार्यालय से लाैटने वाले कर्मचारियाें काे भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सड़क काफी टूट चुकी है। इसमें जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। सड़क में अब वाहन चलाना तक मुश्किल हो गया है।