पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जत्थे में सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों को किया उजागर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसएफआई राज्य कमेटी के आह्वान पर अानी कॉलेज में जत्था किया। इस जत्थे में नाटक के माध्यम से प्रदेश सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों को उजागर किया गया।

एसएफआई जिला सचिव बंटी ठाकुर ने आनी महाविद्यालय में बात रखते हुए कहा कि जो प्रदेश की भाजपा सरकार है, वो लगातार छात्रों के विरोध में शिक्षा विरोधी निर्णय लगातार ले रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार शिक्षा का निजीकरण करने की कोशिश कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस साल सत्र का बजट पेश किया है उसके अंदर शिक्षा के लिए लगातार जो शिक्षा के बजट में कटौती की है। इसके साथ जिला सचिव ने बात रखते हुए कहा कि जो प्रदेश सरकार ने छात्रों से वादा किया था कि छात्र संघ चुनाव को बहाल किया जाए। पर अभी तक छात्र के लोकतांत्रिक अधिकार को बहाल नहीं किया गया है। इसके साथ साथ देश के अंदर बढ़ रहे नशा माफिया के रोक पर भी एसएफआई जिला सचिव ने बात रखी। इसके साथ उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने गुड़िया को न्याय करने का वादा किया था। अभी तक गुड़िया और उसके परिवार को न्याय नहीं मिला है।

जिला सचिव बंटी ठाकुर का कहना है कि यदि इन सब मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो एसएफआई आने वाले
समय के अंदर उग्र आंदोलन के अंदर जाएगी जिसके जिम्मेदार प्रदेश सरकार होगी।

खबरें और भी हैं...