नवबहार को जाने वाले रास्ते को होगी मरम्मत
शिमला | धोबीघाट से नवबहार को जाने वाले रास्ते की जल्द ही मरम्मत होगी। स्थानीय लोगों ने निर्णय लिया है कि रास्ते में फैला हुआ कूड़ा और झाडिय़ां साफ की जाएंगी। साथ में जहां मरम्मत की जरूरत है वहां इसको दुरूस्त किया जाएगा। इस रास्ते से बड़ी संख्या लोग जाते हैं। रास्ता खराब होने से रात के समय लोगों को काफी दिक्कतें आ रही है। यही वजह है कि लोगों ने इसको दुरुस्त करने का फैसला किया है। इसके अलावा लोगों ने धोबीघाट से ऊपर नवबहार जाने वाली सड़क की जल्द से जल्द टारिंग का मामला भी नगर निगम के सामने उठाया है।