- Hindi News
- National
- Shimla News The Ruling Party Made A Strategy To Respond To The Attack Of The Opposition
िवपक्ष के हमले का जवाब देने को सत्तापक्ष ने बनाई रणनीति
शिमला . िवपक्ष के हमलाें का करारा जवाब देने के लिए भाजपा विधायक दल ने रणनीति तैयार की। बुधवार काे विधानसभा सत्र के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें विपक्ष के हर सवालाें का स्टीक जवाब देने पर चर्चा हुई। गाैरतलब है कि सत्र के दाैरान चार दिनों तक बजट पर चर्चा हाेनी है। जिसमें विपक्ष के सदस्य सरकार के खिलाफ जमकर हमला बाेलने काे तैयार है। बुधवार काे पहले दिन की चर्चा के दाैरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहाेत्री ने सरकार काे घेरने में काेई कसर नहीं छाेड़ी। इसे देखते हुए भाजपा विधायक दल एकजुट हाेकर विपक्ष के हमलाें पर जवाब देगा।