पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News The Soil In The Sunken Part Of The Ridge Is Seeing How Much Water So The Team Of Iit Roorkee Again Took Samples

रिज के धंस रहे हिस्से में मिट्टी साेख रही है कितना पानी, इसलिए अाईअाईटी रुड़की की टीम ने फिर लिए सैंपल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टेस्ट रिपाेर्ट अाने के बाद हाेगा नक्शा तैयार अाईअाईटी रुड़की की टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही धंसते रिज काे बचाने के लिए नीव के लिए नक्शा तैयार किया जाएगा। नक्शा तैयार होने के बाद रिज मैदान को रिस्टोर करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। दाे दिन तक टीम यहां पर रही। शनिवार काे पहले दिन बारिश के दौरान टेस्ट किया गया, जबकि रविवार को साफ मौसम में दोबारा टीम ने टेस्ट किया। यहीं पर टीम ने अपनी रिपाेर्ट भी बनाई अाैर कुछ मिट्टी के सैंपल अाईअाईटी रुड़की के लिए भी ले गए। अब वहां पर इस रिपाेर्ट काे इकट्ठा करके तैयार किया जाएगा। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर लोक निर्माण विभाग को सौंप दी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही धंस रहे हिस्से को रिस्टोर के करने के लिए नीव तैयार की जाएगी।

आईआईटी रुड़की की टीम रिज के धंस रहे हिस्से में प्लेट लोढ़ टेस्ट िकया। एक सप्ताह में इसकी रिपाेर्ट अा सकती है। इसके बाद नीव का डिजाईन तैयार किया जाना है। डिजाईन मिलते ही लोक निर्माण विभाग काम शुरू कर देगा। इं. एके सोनी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी


अाईअाईटी रुड़की की टीम ने रविवार को धंसते रिज के नीचे से मिट्टी के सैंपल लिए।

{ 9 फरवरी को प्रकाशित।

{ 8 फरवरी को प्रकाशित।

{ 7 फरवरी को प्रकाशित।

13 मीटर नीचे है पक्की चट्टान आईआईटी रुड़की की टीम ने पहले भी रिज मैदान से मिट्टी और पत्थर के सैंपल लिए थे। इस दाैरान पाया गया था कि रिज के धंसते हिस्से में 13 मीटर नीचे पक्की चट्टान है। इससे ऊपरी का सारा हिस्सा कच्चा मलबा है। लेकिन अब फिर से कच्चे मलबे की जांच टीम कर रही है। कच्ची जमीन बारिश के समय कितना भार उठा सकती है और सूखे के दौरान कच्ची मिट्टी में कितना भार उठाने की क्षमता है इसकी जांच प्लेट लोड टेस्ट के माध्यम से कर रही है।

शिमला| आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ की टीम ने रविवार काे रिज के धंसते हुए हिस्से में मिट्टी की जांच की। आईआईटी रुड़की के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी की नेतृत्व में अाई टीम ने मिट्टी की जांच के लिए किए प्लेट लोड टेस्ट किया। इस दाैरान उन्हाेंने यह भी जांचा की धंसते हिस्से में मिट्टी कितना पानी साेख रही है। इस दौरान विशेषज्ञ ने जांचा कि रिज मैदान के धंसे हिस्से की मिट्टी की कितना वजन उठा सकती हैं। दाे दिनाें तक चली जांच के बाद रविवार काे टीम वापस लाैट गई। दावा किया जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर टीम अपनी रिपाेर्ट लाेक निर्माण विभाग काे साैंप देगी। उसके बाद यहां पर मिट्टी के बारे में पूरी रिपाेर्ट मिल सकेगी।
खबरें और भी हैं...