- Hindi News
- National
- Shimla News The Young Man Died After Falling From A Train Went To Play Delhi Cricket
रेलगाड़ी से गिरकर युवक की मौत,दिल्ली क्रिकेट खेलने गया था
जींद|हरियाणा में यहां भिवानी रोड तथा रोहतक रेलवे फाटक के बीच शुक्रवार रात छिंदवाड़ा एक्सप्रेस रेलगाड़ी से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त पंजाब बठिंडा निवासी हैप्पी(21) के रूप में की गई है। वह दिल्ली के सराय रोहिल्ला में क्रिकेट खेलकर साथियों के साथ घर लौट रहा था और गेट पर बैठा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह चलती रेलगाड़ी से नीचे गिर गया। जब तक रेलगाड़ी रूकती और साथी हैप्पी के पास पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में ले सामान्य अस्पताल पहुंचाया। हैप्पी के साथी रोहित ने बताया कि हैप्पी रेडीमेट कपड़ों का कारोबार करता था। इसके अलावा वह उनके साथ क्रिकेट भी खेलता था।